Punjab news point : इस बार पंजाब में नौतपा के दिनों में गर्मी नहीं बढ़ी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों अलग-अलग जिलों में मौसम में आए बदलाव के साथ ही औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। 2 जून 2025 को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।3 जून – पंजाब के चार जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मनसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

