punjab news point : आज जालंधर के मीठा बाजार में शिवसेना उत्तर भारत के राष्ट्रीय प्रमुख के दफ्तर पर एक अहम बैठक हुई इस बैठक में विशेष तौर पर मोगा से शंकर यादव और लवप्रीत सिंह शेर गिल पहुंचे इस मौके पर पार्टी के द्वारा होने वाली गतिविधियों पर गहराई से विचार विमर्श किया गया इस मौके पर शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख दीपक कंबोज और राष्ट्रीय प्रभारी सोनू थापर के अध्यक्षता में शंकर यादव को पंजाब का प्रचारक नियुक्त किया गया और लवप्रीत शेरगिल को पंजाब उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया प्रेस को जानकारी देते हुए शिवसेना उत्तर भारतप्रमुख दीपक कंबोज ने बताया कि आज की बैठक में मोगा से शंकर यादव व लवप्रीत सिंह शेरगिल को नियुक्त किया गया है और पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर युवा लगातार पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं इसके साथ ही पार्टी के प्रमुखों ने नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत किया इस मौके पर पंजाब प्रचारक शंकर यादव और पंजाब उपाध्यक्ष लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय प्रभारी दीपक कंबोज जी का धन्यवाद किया और कहां की पार्टी के लिए दिन रात तनदेही सेवा करेंगे और पार्टी को मजबूत करने में अपना अहम भूमिका निभाएंगे इस मौके पर पार्टी के कई सदस्य उपस्थित थे

