लैंड पूलिंग नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा – राजा वड़िंग

पंजाब राजनितिक

Punjab news point– कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में ‘आप’ सरकार की लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ ग्लाडा कार्यालय के बाहर होने वाले विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुँचे। भारी बारिश के बावजूद, कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ की जा रही जोरदार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशानुसार इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष संजय तलवार, पूर्व विधायकों और हलका प्रभारियों ने बैठकें कर बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियाँ लगाईं। इस अवसर पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि ज़मीन किसान की माँ है और पंजाब सरकार को किसानों की ज़मीनें छीनने नहीं दी जाएँगी। पंजाब सरकार की ज़मीन छीनने की नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *