सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए

घटना देश

Punjab news point– झारखंड के गुमला ज़िले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि मारे गए सभी नक्सली भाकपा (माओवादी) के एक अलग समूह, जेजेएमपी से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सुबह घाघरा में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (ऑपरेशन) माइकल एस. राज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभियान अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *