लुधियाना, (रोजिंद्र कुमार) : लुधियाना के मुकंद सिंह नगर इलाके में तीसरी मंजिल के नीचे काम कर रही लेबर के ऊपर लेंटर गिर गिरने से 30 मजदूर दब गए। साथ ही पीछे खड़े एक टेंपो और एक ऑटो रिक्शा भी चपेट में आ गए। टेंपू के अंदर बैठा ड्राइवर परमिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का पता चलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुट गया। टीम ने अब तक 25 मजदूरों को बाहर निकाल लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुबह 9:30 बजे अचानक वह लेंटर भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लेंटर गिरते ही चार-पांच मजदूर से छिटक कर बाहर की और गिर गए। चार पांच मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि अन्य मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। अभी तक किसी मजदूर के जानी नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि लेंटर उठाने की परमिशन नगर निगम से नही ली थी।

