पी चिंदबरम पर जूता फेंकने वाले आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन

अन्य खबर

जालंधर (राजिंद्र कुमार) : दिल्ली में आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार नेता और राजौरी गार्डन से पूर्व विधायक जरनैल सिंह (48) का कोरोना के कारण निधन हो गया है। बताया जा रहा है इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फेंककर जरनैल सिंह चर्चा में आए थे। इसके बाद ही उन्होंने आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा और जीत मिली. इससे पहले जरनैल सिंह 1984 के दंगों का विरोध कर अपनी अलग पहंचान बनाई थी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के असामयिक निधन से गहरा दुख हुआ. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

पिछले साल पार्टी ने किया था सस्पेंड

जरनैल सिंह को पार्टी ने पिछले साल हिंदू देवी-देवताओं को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी करने के मामले में पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। विवाद बढ़ने पर जरनैल सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी। सिंह का कहना था कि वो पोस्ट उन्होंने नहीं बल्कि उनके बेटे ने उनका फोन यूज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *