चंडीगढ़ (राजिंदर कुमार): पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्य मंत्री बनते ही बड़े प्रशासनिक फेरबदल हो रहे है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह के करबियो को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। अब पंजाब की मुख्य सचिव विन्नी महाजन की छुट्टी कर दी गई है। उनके स्थान पर 1950 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद तिवाड़ी को चीफ सैकेटरी लगाया गया है। बता दे विन्नी महाजन डीजीपी दिनकर गुप्ता की धर्म पत्नी है। डीजीपी दिनकर गुप्ता को भी बदले जाने की चर्चा है।

