किसानों ने किया उपमुख्यमंत्री सोनी की कोठी का घेराव, लगाया पक्का मोर्चा 

पंजाब राजनितिक

अमृतसर (राजिंदर कुमार) : धान की फसल की खरीद में देरी होने की वजह से आज किसान मोर्चा बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन कर रही है। अमृतसर में पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की कोठी का भी घेराव किया गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रदर्शन करते हुए वहीं पर पक्का मोर्चा लगा दिया। मीडिया के साथ बात करते हुए किसानों ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के बीच चल रही कलह की वजह से धान की फसल खरीद में देरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि जो दूसरे राज्यों से धान की फसल आती है, उसके सबसे बड़े खरीददार उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी है। इसी वजह से हम उनके घर के बाहर आज धरना दे रहे हैं। वे आगे कहते है जब तक उनकी फसल की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो जाती, उनका धरना इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *