किसानों के लिए राहत की खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

अन्य खबर देश राजनितिक


चंडीगढ़ (राजिंदर कुमार ) : धान की फसल की खरीद में 10 दिन की देरी के चलते किसानों ने अपना रोष प्रकट करने के लिए विधायकों और मंत्रियो के घरों का घेराव किया। इस रोष प्रदर्शन के बाद किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने धान की फसल की सरकारी खरीद को कल से शुरू करने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार इन रोष प्रदर्शनों के चलते कई जगह किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिली थी। इसी को देखते हुए सरकार ने तत्काल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय खाद्य मंत्री से मुलाकात की। इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि पंजाब और हरियाणा में धान की फसल की खरीद कल से शुरू की जाएगी। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *