जालंधर(राजिंद्र कुमार): आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए विधायक सुखपाल खैहरा को साल 2015 के ड्रग स्मगलिंग के एक मामले को लेकर ED ने जालंधर में गिरफ्तार किया। इसी मामले को लेकर जारी पूछताछ के दौरान सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले खैहरा के भुलत्थ स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा था। खैहरा को आज ईडी ने सेक्टर-9 स्थित दफ्तर में बुलाया था। लगभग साढ़े तीन बजे उन्हें अरेस्ट कर दिया गया। खैहरा के पीए ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।