नगर निगम जालन्धर द्वारा मेजर का DANA PANI रेस्टॉरेंट किया सील

अन्य खबर

जालन्धर( राजिंदर कुमार): मॉडल हाउस स्तिथ DANA PANI रेस्टॉरेंट को नगर निगम ने वीरवार सुबह कार्यवाही करते हुए सील कर दिया है। जानकारी अनुसार एक शिकायतकर्ता द्वारा DANA PANI की अवैध बिल्डिंग बारे नगर निगम को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। सूत्रों अनुसार यह DANA PANI कांग्रेसी नेता मेजर सिंह का है, जोकि सरकारी विभाग में डायरेक्टर के पद पर आसीन है।

गौर होकि मेजर सिंह कॉलोनियां भी काटते है, जोकि अधिकतर अवैध होती है, जिस बारे RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह खुल कर आवाज बुलंद करते रहे हैं। जिसके चलते पिछले दिनों दोनों में विवाद भी हुआ था और इसी कड़ी में मेजर सिंह ने अवैध निर्माण की भांति अवैध रूप से सिमरनजीत को बीच रास्ते रोक कर मारपिटाई भी की थी। बताया जाता है कि मेजर सिंह विधायक रिंकू के खासे नजदीकी है लेकिन फिर भी शहर में दर्जनों अवैध कार्य उक्त कांग्रेसी नेता विधायक के नजदीकी व सरकारी डायरेक्टर द्वारा किए जा रहे है। जो सत्तासीन नेता खुद नियमो की धज्जियां जम कर उड़ा रहे है वह आम लोगों को क्या सरकारी नियमो व कानून बारे जागरूक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *