कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड: 2 शार्प शूटर सहित 5 और लोगों को किया गिरफ्तार

अन्य खबर

जालंधर: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।देहात पुलिस ने इस मामले में 2 शार्प शूटर सहित 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड से एक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला हरविंदर सिंह फौजी है।

मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जालंधर देहात पुलिस ने इस मामले में कई कड़ियां जोड़ी हैं। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुनीत अभी भी पुलिस की गिरफ्तारी से दूर है। पकड़े गए आरोपियों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया, अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर, संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 पिस्तौल भी बरामद की है।

आप को बता दें कि 14 मार्च 2022 को मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खूनी खेल खेला गया था। चार-पांच बदमाशों ने घात लगाकर संदीप पर गोलियां चलाई थी। जिस से उनकी मौत हो गयी थी व दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए थे। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोड़ने निकले थे। बाद में हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर गिलान गांव की ओर भाग गए। काफी समय से पुलिस इन बदमाशो के पीछे लगी हुई थी ओर आज इन्हें पकड़ने में उसे सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *