जालंधर(राजिंद्र कुमार): पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था।
साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। धर्मसोत के साथ, एक स्थानीय पत्रकार कमलजीत सिंह, जो कथित तौर पर एक सहयोगी के रूप में काम कर रहा था, को भी गिरफ्तार किया गया। मोहाली DFO की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए ठेकेदार ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया है।