IAS संजय पोपली के बेटे को लगी गोली, हुई मौत

अन्य खबर

जालंधर: पंजाब के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली (25) की सेक्टर-11 स्थित घर में गोली लगने से मौत हो गयी।

बता दें कि जिस समय यह घटना हुई, पोपली के चंडीगढ़ स्थित घर में विजिलेंस जांच कर रही थी। चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि कार्तिक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। विजिलेंस की ओर से 4 दिन पहले यानि 21 june को ही संजय पोपली को करप्शन के केस में पकड़ा है। पोपली को आज ही मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना है।

वही परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। विजिलेंस उन पर झूठे बयान देने के लिए दबाव डाल रही थी।

विजिलेंस की टीम उनके घर आई थी। विजिलेंस कोई रिकवरी करने के लिए आई थी। तभी कार्तिक और विजिलेंस अफसरों के बीच बहस हुई। कार्तिक की मां ने कहा कि जब मैं ऊपर गई तो विजिलेंस वाले ने उनके बेटे पर पिस्टल तान रखी थी। इसके बाद उन्हें नीचे भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने गोली की आवाज सुनी।

पोपली पर लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
2008 बैच के सीनियर IAS अफसर संजय पोपली पर आरोप थे कि उन्होंने सीवरेज बोर्ड में रहते 7.3 करोड़ के सीवरेज प्रोजेक्ट में 1% कमीशन मांगी था। पहली किश्त दे दी गई थी। जब दूसरी किश्त के लिए दबाव बनाया तो ठेकेदार ने सरकार के पास शिकायत कर दी। सोमवार यानि कि 20 june को देर रात पोपली को चंडीगढ़ में तब गिरफ्तार किया गया, जब वह पत्नी के साथ शॉपिंग कर रहे थे। पोपली इस वक्त पेंशन डायरेक्टर थे। उनके साथी आरोपी संजीव वाट्स को जालंधर से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *