पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनेंगे दूल्हा, चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत से करने जा रहे शादी

अन्य खबर

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। भगवंत मान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। चंडीगढ़ में आयोजन की तैयारी की गई है।

बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे। भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है।

भगवंत मान की शादी की तैयारियां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *