द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की 15वीं राष्ट्रपति, इतने प्रतिशत वोटों से यशवंत सिन्हा को हराया

अन्य खबर

नई दिल्ली, : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वह भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। गुरुवार को हुई वोटों की गिनती में मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को शिकस्त दी। वह सिन्हा के खिलाफ शुरू से ही आगे चल रही थीं। अंतत: उन्होंने देर शाम जारी नतीजों के बाद जीत हासिल की।

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी के अनुसार, तीसरे दौर के बाद कुल वैध वोट 3219 हैं, जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 के मूल्य के 2161 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 2,61,062 के मूल्य के 1058 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *