जालंधर हाइट्स में घुसी मॉनिटर लिजर्ड:लोग मगरमच्छ समझकर डरे

Social media घटना जालंधर पंजाब

Punjab news point : जालंधर हाइट्स में मॉनिटर लिजर्ड (गो) घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोग उसे मगरमच्छ समझ बैठे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। बाद में कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसे काबू कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद वहां रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि वन क्षेत्र घटने और हर तरफ कंस्ट्रक्शन होने से जंगली जानवर अब आबादी की तरफ भाग रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलती है तो वे तुंरत मौके पर पहुंच कर जानवरों को काबू कर जंगलों में छोड़ देते हैं। वह एक महीने में करीब 10 से अधिक मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर जंगल में छोड़ चुके हैं।

खतरनाक नहीं गो, काटने से सिर्फ इन्फेक्शन होता हैरेंज अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड धरती के नीचे ही रहती है, लेकिन इस समय बरसात और बाढ़ के कारण ये जीव धरती से बाहर आने शुरू हो चुके हैं। गांवों से निकलकर शहर की तरफ इन्होंने अपना रुख किया हुआ है। जसवंत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी ऐसा जानवर दिखाई दे तो पैनिक न हों, तुरंत विभाग को सूचित करें।उन्होंने कहा कि लोगों को डर होता है कि कहीं गो बच्चों को खा न ले, लेकिन ऐसा नहीं है। बरसात में 2 महीने तक गो दिखाई देगी। गो के काटने के कारण हल्का इन्फेक्शन जरूर होता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *