Punjab news point : पंजाब में आज भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जालंधर में पार्टी के बड़े नेता कमलजीत भाटिया ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। कमलजीत भाटिया पंजाब के सीनियर डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कमलजीत भाटिया को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। ऐसे में जहां भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं जीत पाई, वहीं अब पार्टी के नेता भी साथ छोड़ रहे हैं।

