Punjab news point : देश में आज से लागू नए आपराधिक कानूनों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दलों को इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने संदेह जताया कि इन कानूनों का दुरुपयोग पहले के कानूनों से ज्यादा हो सकता है, जहां दुरुपयोग की ज्यादा गुंजाइश नहीं थी। उमर ने कहा कि पहले, भाजपा की बहुमत वाली सरकार ने ही इन कानूनों को लागू किया था, लेकिन अब केंद्र में एनडीए की सरकार है, हमें विश्वास है कि एनडीए के सहयोगी दल इन कानूनों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि वे लोगों के लिए और अधिक लाभकारी बनाएं।

