Punjab news point : राहुल गांधी की स्पीच पर लोकसभा सदन में हुए हंगामे को देखते हुए कांग्रेस और INDIA अलायंस बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी देशभर में भगवान शिव की छवि वाले राहुल गांधी के पोस्टर लगाने की योजना बना रही है। वहीं संसद के बाहर भी राहुल गांधी के बयान का विरोध होना शुरू हो गया है। एक ओर जहां देशभर के नेता राहुल गांधी के बयान की निंदा कर रहे हैं, वहीं गुजरात में आज राहुल गांधी के बयान पर बजरंग दल ने विरोध जताया और उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। वहीं महाराष्ट्र विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

