Punjab news point : लुधियाना जिले में पिछले 6 सप्ताह में खेतों में आग लगाने के लगभग 40 घटनाएं दर्ज हुई है। ये घटनाएं 15 सिंतबर के बाद की है। इसमें 13 मामले पिछले सप्ताह दर्ज किए गए थे। जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को लुधियाना में 2 खेतों में और इसके बाद 23 अक्टूबर को 4 मामले सामने आए हैं। इस सीजन में लुधियाना जिले में 29 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर को लुधियाना में दो खेत में आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई थीं, इसके बाद 23 अक्टूबर को चार, 24 अक्टूबर को शून्य, 25 अक्टूबर को एक, 26 अक्टूबर को पांच और 27 अक्टूबर को एक घटना दर्ज की गई थी। हालांकि पिछले दो वर्षों की तुलना में जिले में खेत में आग लगने की घटनाओं में भारी गिरावट आई है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 में 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जिले में क्रमशः 31, 30, 77, 19, 43 और 64 खेत में आग लगने की घटनाएं हुईं। जबकि 2023 में 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जिले में क्रमशः पांच, 10, 42, 16, 24 और 31 पराली जलाने के मामले दर्ज किए गए।

