खन्ना पुलिस ने पकड़ा इंटरस्टेट हथियार सप्लायर गैंग

अन्य खबर

Punjab news point : खन्ना पुलिस ने इंटर स्टेट हथियार सप्लाई गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। जिनसे पुलिस ने चार वेपन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष है। गिरोह का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश का एक युवक है, जोकि बीएससी का छात्र है। सभी युवक सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे।

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि एसपी दोराहा डॉ. प्रज्ञा जैन ने अपनी टीम के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरन-तारन के गांव प्रिंगडी के रहने वाले बिक्रमजीत सिंह, जश्नप्रीत सिंह, अमृतसर, बाबा दीप सिंह कॉलोनी के दलजीत सिंह, जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। एसपी जैन ने बताया कि आरोपियों से पुलिस ने पहले सिर्फ एक वेपन बरामद किया था।

एमपी से गिरफ्तार हुआ मुख्य तस्कर
जिसके बाद मामले में जांच के लिए डीएसपी पवनजीत चौधरी और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अमनदीप सिंह को भी लगाया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश के जिला बिंड के गांव खैरोली में रहने वाले वपिंदर सिंह से हथियार लेकर आए थे। पुलिस ने कोर्ट से अथॉरिटी लेकर वपिंदर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट हासिल कर मध्य प्रदेश में रेड कर दी। वहां से पुलिस ने 3 पिस्टल बरामद किए और वपिंदर को गिरफ्तार कर लिया।

बीएससी का छात्र है मुख्यारोपी
वपिंदर को पुलिस ने कोर्ट में पेश रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश का रहने वाला वपिंदर सिंह ने प्राथमिक पूछताछ में माना कि वह बीएससी का छात्र है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात हथियार सप्लायर्स से हुई थी। जिसके बाद वह बुरी संगत में पड़ गया। पहले आरोपी दूसरों के हथियार सप्लाई करता था और फिर ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में कुछ डीलर बन गया। आरोपी इंदौर से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में महंगे दाम बेचता था।

सोशल मीडिया के जरिए बेचते थे हथियार
आरोपी वपिंदर ने माना कि लोग उससे सोशल मीडिया के जरिए संपर्क करते थे। पंजाब में रहते बिक्रमजीत सिंह की वपिंदर सिंह से जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से ही हुई थी। दोनों में हथियार सप्लाई को लेकर डील हुई। वपिंदर एमपी से हथियार भेजता था और बिक्रमजीत पंजाब में इसकी सप्लाई देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *