विक्रम लैंडर के कैमरे से करें चांद का दीदार, इसरो ने जारी किया खूबसूरत VIDEO

अन्य खबर

Punjab news point : चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है. लैंडर में लगे अत्याधुनिक कैमरे ने चांद की ताजा तस्वीरें भी भेजी हैं, जिसका वीडियो इसरो ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किया है.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को कहा कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल और प्रणोदन मॉड्यूल सफलतापूर्वक अलग हो गए हैं।

लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल अब कक्षा में और नीचे आने के लिए तैयार है जिससे यह चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंच जाएगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *