बस 2 दिन और… फिर फतह हो जाएगा चांद! जानें कैसे होगी चंद्रयान 3 की लैंडिंग

अन्य खबर

चांद पर पहुंचने की रेस में भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है. रूस का लूना-25 (Luna-25) चंद्रमा पर क्रैश कर चुका है. बता दें कि लूना-25 भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Latest) की लैंडिंग से दो दिन पहले चांद की सतह पर उतरने वाला था. हालांकि रविवार को यह चांद से टकराकर क्रैश हो गया. अब पूरी दुनिया की नजर चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई है. इस खबर में हम आपको इसके लैंडिंग का पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं.

बता दें कि चंद्रयान-3 इस समय चांद से 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि लैंडर माड्यूल सॉफ्ट लैंडिंग से पहले अंदरूनी जांच की प्रक्रिया से गुजरेगा. इसके बाद यह लैंडिंग साइट पर सूरज के निकलने का इंतजार करेगा.

मालूम हो कि लैंडर मॉड्यूल में लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान हैं. रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम की गोद में बैठकर चांद की करीबी कक्षा में चक्कर लगा रहा है. 17 अगस्त को चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर मॉड्यूल विक्रम खुद ही आगे बढ़ रहा है. अब चांद से इसकी दूरी महज 25 किमी रह गई है. बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर को चांद की सतह पर पहले 23 अगस्त को 5 बजकर 47 मिनट पर उतरने की उम्मीद थी लेकिन अब ISRO ने समय में बदलाव किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *