सुखबीर बादल का CM मान पर कटाक्ष

Social media धार्मिक पंजाब मनोरंजन

Punjab news point : पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल CM भगवंत मान के खिलाफ पूरी तरह से मोर्चा खोले हुए हैं। सोमवार सुबह मान ने पटियाला में हेल्थ से संबंधित 550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को लेकर ट्वीट किया। सुखबीर बादल ने उनके ट्वीट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टैग करते हुए तंज कसा कि इसमें खुश होने वाली क्या बात है

उन्होंने कहा कि पंजाब में जितने भी छोटे-छोटे पेंट करके नाम बदलने या रिपेअर के काम हो रहे हैं, उन सबका श्रेय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिया है। उन्हीं से उद्घाटन करवाए जा रहे हैं। यह खुशी की नहीं बल्कि चिंता की बात है कि सारे कामों का सेहरा केजरीवाल के सिर पर बांधा जा रहा है। यह बदलाव पंजाब में हो रहा है।

सुखबीर बादल ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए लिखा है कि शायद पंजाबियों ने ऐसा बदलाव भगवंत मान की सरकार से पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने पंजाबियों को संबोधित अपने ट्वीट में लिखा है कि वैसे याद करवाना चाहता हूं कि अभी हाल ही में पंजाब सरकार ने उद्योपतियों से साथ मिलनी भी की थी। इन मिलनी कार्यक्रमों में मिलनी भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह अरविंद केजरीवाल ने ही की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *