खन्ना में 4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या

अपराधिक घटना

Punjab news point : खन्ना के अलोड़े इलाके में 4 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक बच्चे की पहचान रवि राज के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी के मामला दर्ज करके आरोपी तलाश शुरू कर दी है। म़ृतक की मा कंचन देवी ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। यहां खन्ना के अलोद गांव में रहते हैं। सोमवार की रात उसके तीन बच्चे बिस्तर पर और दोनों पत्नियां फर्श पर सो रही थीं।

रात करीब दो बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने बिस्तर पर एक मोबाइल फोन देखा, जो उसका नहीं था। इसी बीच उन्होंने देखा कि उनका बेटा रवि राज बिस्तर से गायब है। फिर वे बच्चे को ढूंढने निकले।

इसी बीच वहां पुलिस भी आ गयी। पुलिस ने उन्हें दिखाया कि कुछ दूरी पर एक बच्चे का शव पड़ा है, यह शव रवि राज का निकला। उसकी गला रेत कर हत्या की गयी थी। सीसीटीवी से पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बच्चे को अपने कंधे पर ले जा रहा था।

जिसके बाद सच्चाई सामने आ गई। बच्चे के पिता ने कहा कि उनके बेटे की बलि दी गयी है। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जब आरोपी बच्चे को बिस्तर से उठाने घर आया तो उसका मोबाइल वहीं गिर गया था। मोबाइल मिलने के बाद बच्चे के माता-पिता रात में बच्चे को ढूंढने निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *