पंजाब में SYL पर BJP का CM आवास कूच

Social media अपराधिक जालंधर पंजाब राजनितिक

Punjab news point : सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार के फैसले को बरकरार रखने के बाद भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कोर कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के गृह की तरफ कूच किया। पुलिस ने आवास के पास उन्हें रोक हिरासत में ले लिया है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि पंजाब से एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे। भाजपा ने AAP सरकार पर केस को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में विशेष तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व राष्ट्रीय मीत प्रधान अविनाश राय खन्ना और कमेटी के सदस्य पहुंचे थे।

सुनील जाखड़ का कहना है कि यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने सत्ता में आने पर यह कहा कि वे SYL बनाना चाहते हैं। जबकि पंजाब के पास पानी नहीं है। पंजाब के लोग इसका जवाब मांग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की तरफ से दाखिल जवाब के बाद AAP सरकार का दोहरा चेहरा साफ हो गया है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने केस को जानबूझ कर कमजोर किया।

यह बैठक पंजाब के लिए महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि इससे SYL के मुद्दे पर भाजपा का रुख स्पष्ट हो गया। वहीं, भाजपा पंजाब में आम आदमी पार्टी का SYL मुद्दे पर विरोध करने की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *