लुधियाना में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

Ludhiana अपराधिक

Punjab news point: पंजाब के जिला लुधियाना में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में रेड की। यहां से 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स बरामद हुई। इसके साथ एक पिस्तौल भी मिला। ‌

जम्मू पुलिस ने कुछ दिन पहले 30 किलो कोकिन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रेड कर ड्रग मनी, फेक नंबर प्लेट बरामद की। बरामद सभी नंबर प्लेट्स अलग-अलग राज्यों की हैं। इस मामले में अभी कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है इसकी पुलिस ने जानकारी नहीं दी। पुलिस इस मामले में आज कई खुलासे कर सकती है।

सूत्रों मुताबिक आरोपी की पहचान अमन नाम से हुई है। अमन दशमेश कालोनी मुल्लांपुर का रहने वाला है। इसकी पिता भी भगौड़ा है जो चंडीगढ़ में रहता है। इसी घर से अमन नशा के नेटवर्क चलाता है। वाहनों पर अलग-अलग राज्यों की नंबर प्लेट लगा ड्रकी सप्लाई करता था।

पुलिस ने देर रात रेड कर अमन को पकड़ लिया है। आरोपी जम्मू से लुधियाना में ड्रग लेकर आता रहा है। रेड दौरान आरोपी के बैड के नीचे एक बक्सा बनाया था जहां से पुलिस ने रुपए बरामद किए है। सूत्रों मुताबिक पुलिस को एक रुपए गिनने वाली मशीन भी बरामद हुई है।

आरोपी लुधियाना में कई जगहों पर नशा सप्लाई करता था जिसका पुलिस जल्द खुलासा करेगी। पुलिस रेड से पहले आरोपी अमन के कुछ साथी फरार भी हो गए जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *