दिल्ली से पंजाब… जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद

अन्य खबर देश पंजाब

Punjab news point : करवा चौथ को लेकर घर से लेकर बाजार तक में रौनक है. वही महिलाएं इसे धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी कर रही हैं. भारत में लोकप्रिय इस त्योहार को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए चांद निकलने तक कठिन निर्जला व्रत रखती हैं. शाम में महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है. आइए इस खबर में हम जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहर में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय कब होगा.

बता दें कि इस साल करवाचौथ 1 नवंबर 2023 को पड़ रहा है. एक्सपर्ट के अनुसार करवा चौथ पूजा का मुहूर्त शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है. वहीं चंद्रोदय का समय रात 8:15 बजे है. इस बीच, चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे समाप्त होगी.

देश के मुख्य शहरों में कब होगा चंद्रोदय

  • दिल्ली: चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट
  • मुंबई: चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर
  • पुणे: चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर
  • कोलकाता: चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर
  • लखनऊ: चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • कानपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर
  • प्रयागराज: चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
  • बनारस: चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा
  • पटना: चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर
  • रांची: रात 07 बजकर 56 मिनट पर
  • जयपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर
  • जोधपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर
  • उदयपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर
  • वडोदरा: चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर
  • अहमदाबाद: चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर
  • भोपाल: चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर
  • जबलपुर: चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर
  • देहरादून: चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर
  • शिमला: चंद्रोदय रात 08 बजकर 07 मिनट पर
  • चेन्नई: चंद्रोदय रात 08 बजकर 43 मिनट पर
  • बेंगलुरु: चंद्रोदय रात 08 बजकर 54 मिनट पर
  • द्वारका: चंद्रोदय रात 9 बजकर 7 मिनट पर होगा.
  • पंजाब में करवा चौथ पर चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा.
  • हरियाणा में एक नवंबर को रात 8:15 बजे पर चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *