ZPM ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, आइजोल में हारे मुख्यमंत्री जोरमथांगा

देश राजनितिक

Punjab news point : मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों को लेकर काउंटिंग जारी है। यहां से पहला रिजल्‍ट आ गया है। जोरम पीपुल्‍स मूवमेंट (ZPM) पार्टी ने तुईचांग सीट पर अपना कब्‍जा कर लिया है। यहां पहले मिजो नेशन फ्रंट के विधायक थे। अब तक आए परिणामों में ZPM 25 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार चुकी और तीन पर आगे चल रही। वहीं MNF के खाते में सात और भाजपा के हिस्से दो सीटें आ आई हैं। MNF अभी तीन सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी का खाता नहीं खुला है लेकिन एक सीट पर वह बढ़त बनाए हुए है।ZPM की आंधी में MNP के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी नहीं टिक पाए। उन्हें आइजोल सीट से ZPM प्रत्याशी लालथानसांगा से हार का सामना करना पड़ा है।

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे। 7 नवंबर को 80.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां मुख्य मुकाबता जोरम पीपुल्स फ्रंट और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच था लेकिन जोरम पीपुल्स फ्रंट ने इस जंग को एकतरफा बना दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से दरकिनार कर मिजो नेशनल फ्रंट 10 साल बाद सत्ता में लौटा था। इससे पहले 2008 से 2018 तक कांग्रेस यहां सत्ता में थी। 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट के एन जोरामथंगा सीएम बने थे वहीं मिजो फ्रंट को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 वहीं 5 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *