थाना रामामंडी के एसएचओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर

Punjab news point : महानगर से बड़ी खबर सामने एक थाने का एसएचओ विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में मामले में पुलिस ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उच्च अधिकारी थाने के एसएचओ थाना रामामंडी के पद पर तैनात है। इस मामले को लेकर जहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है वहीं राजनीतिक गलियारे में भी हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कमीशनरेट पुलिस का कोई भी अधिकारी प्रतिकिया नहीं दे रहा है।हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि इस मामले में एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी कोई अधिकारी इस मामले की पुष्टि नहीं कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 2 पुलिस मुलाजिमों को भी नामजद किया गया है। वहीं पता चला है कि एफआईआर नंबर 337 में तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *