पंजाब में AGTF और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

अपराधिक पंजाब

Punjab news point : पंजाब पुलिस  की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर में एक गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल (Taranjit Singh Alias Jassa Happowal) को गोली लगी है. तरनजीत सिंह पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ पंजाब के जीरकपुर (Zirakpur) के पीरमुछल्ला में हुई. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया.

दरअसल जुलाई 2023 में जीरकपुर के मेट्रो प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गोलीबारी के मामले में ​​जस्सा को कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पुलिस हथियार बरामद करने पहुंची थी. जस्सा लंबे समय से फरार चल रहा था. इसी दौरान जस्सा ने भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोलियां मार दीं, जिन्हें घायल हालत में चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है. गौरव यादव ने लिखा, “एजीटीएफ, पंजाब की एक बड़ी कार्रवाई में गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय पुलिस कार्रवाई में घायल हो गया. उसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था और वह 6 हत्या के मामलों और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल था. उसे भागने से रोकने के लिए एजीटीएफ टीम को गोलियां चलानी पड़ी, जिससे वह घायल हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *