Punjab news point : भाजपा युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने कहा कि आज देश के लिए बहुत ही शर्मसार दिन है की जिस तरह से राज्यसभा के सदस्य कल्याण बनर्जी द्वारा देश के उपराष्ट्रपति जगदीश जनखड की मिमिक्री की गई एवं उपराष्ट्रपति का अपमान किया गया यह कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है एवं कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी द्वारा जिस तरह मोबाइल से वीडियो बनाकर उस वीडियो को वायरल किया गया यह भी कांग्रेस के लिए शर्म का विषय है राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति किसी भी देश के लिए गौरव की बात होती है एवं यह बहुत ही सम्मानजनक पद है जिसका राहुल गांधी द्वारा अपमान किया गया है भाजपा नेता प्रशांत गंभीर ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने देश की जनता से माफी नहीं मांगी तो नौजवानों को साथ लेकर जालंधर शहर में पुतले जलाए जाएंगे. भाजपा नेता ने बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पिछले 50 वर्षों के इतिहास को देखिए जिसमें कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और देश की गरीब जनता को लूटने के सिवाय कुछ और काम नहीं किया है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने विश्व में अपना कद बढ़ाया है एवम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है. एवं भारत एक विश्व शक्ति बनने जा रहा है..

