Punjab news point : अमरगढ़ से आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने उनकी 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. बताया जा रहा है कि ईडी ने यह कार्रवाई बैंक लोन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है और गजन माजरा की तारा कॉर्पोरेशन कंपनी की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने बयान में कहा, मलेरकोटला स्थित संपत्ति तारा कॉरपोरेशन लिमिटेड से जुड़ी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अंतिम आदेश जारी कर संपत्ति कुर्क की गई है। ईडी ने कहा कि ऋण राशि तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड से विभिन्न शेल कंपनियों और फिर तारा हेल्थ फूड लिमिटेड और एक अन्य सहायक कंपनी – तारा सेल्स लिमिटेड को हस्तांतरित की गई।

