पंजाब के 18 जिले घने कोहरे की चपेट में

Weather पंजाब

Punjab news point : पंजाब में ठंड का कहर बढ़ गया है। घना कोहरा भी लोगों के लिए आफत बन गया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी भी बहुत कम है। सूबे के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे गिर गया है। कोहरे का असर सड़क आवाजाही, ट्रेन व हवाई उड़ानों पर भी पड़ रहा है।मौसम विभाग की माने तो पंजाब के सीमावर्ती 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और फतेहगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष अन्य सभी जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो अब राज्य में तापमान लगातार गिर रहा है। 24 घंटे में 4 डिग्री से ज्यादा तापमान गिरा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा का 18 डिग्री रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *