भगवान शनि देवता जी पर टिप्पणी करने वाले पंजाबी सिंगर गुरमन मान के खिलाफ डीसीपी अंकु र गुप्ता जी को समूह हिंदू संगठनों ने दी शिकायत

Religion TV serial जालंधर

एक हफ्ते में पर्चा दर्ज ना किया गया तो होगा प्रदर्शन:- समूह हिंदू संगठन

Punjab news point, जालंधर:- आज जालंधर में समूह हिंदू संगठनों ने एक पंजाबी सिंगर जिसका नाम गुरमन मान है जिसने अपने एक गाने में भगवान शनि देव जी के बारे में गलत टिप्पणी करते हुए भगवान शनि देव जी के बारे में कहा “किथो कुंडली चो मिलु तेनु सोनिये मैं शनि पक्का डब विच रखा” पंजाबी सिंगर के खिलाफ डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अंकुर गुप्ता जी को शिकायत दी और कहा की समूह हिंदू समाज मैं बहुत रोष है और समूह हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और भगवान शनि देवता जी न्याय के देवता हैं और समूह हिंदू संगठनों की पुलिस कमिश्नर जालंधर से मांग है कि पंजाबी सिंगर गुरमन मान पर तुरंत धार्मिक भावनाएं आहत करने का पर्चा दर्ज किया जाए ताकि कोई भी सिंगर किसी भी किसी की भी धार्मिक भावनाओं का मजाक न बना सके! इस मौके सुनील कुमार बंटी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदू टकसाली , ईशांत शर्मा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंद , रोहित जोशी कार्यकारिणी पंजाब प्रधान शिव सेना बालठाकरे (शिंदे ग्रुप), विनय कपूर पंजाब प्रधान शिव सेना राष्ट्रवादी (तागड़ी ग्रुप) ,दीपक कंबोज राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना उत्तर भारत , धर्मिंदर मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम भगत सेना, एसके शर्मा राष्ट्रीय उपप्रधान शिव सेना पंजाब, दीपक तिवारी जिला प्रधान शिव सेना हिंदु टकसाली , सुभाष महाजन राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवसेना हिंदू टकसाली, नवी तलवार जिला प्रधान शिवसेना बाल ठाकरे शिंदे ग्रुप, इंद्रजीत झा गौ रक्षा दल प्रधान, मुकेश लाठी संगठन मंत्री पंजाब शिवसेना पंजाब आदि थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *