जजों की कमी झेल रहा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट

Haryana पंजाब

Punjab news point : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में काफी संख्या में ऐसे मामले विचाराधीन हैं। जिनमें लगभग 40 सालों से न्याय की आस है। हाई कोर्ट में 1065 मामलों ऐसे हैं। जो 30 वर्षों से अधिक समय से लंबित हैं। विचाराधीन कुल मामलों में कम से कम 20,618 (4.67 प्रतिशत) मामले 20 से 30 वर्षों से लंबित हैं। जबकि पिछले वर्ष इस समय यह 16,633 यानी 3.71 प्रतिशत था। हाई कोर्ट में इस समय कुल मिलाकर 4 लाख 41 हजार 188 मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों में जीवन और स्वतंत्रता से जुड़े 1 लाख 65 हजार 386 आपराधिक मामले हैं। हाई कोर्ट में इस समय 28 जजों की कमी है। हाई कोर्ट में वर्तमान में 85 स्वीकृत पदों के मुकाबले 57 जज कार्यरत हैं। इस साल हाई कोर्ट के छह जज सेवानिवृत भी हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार नौ जिला और सत्र न्यायाधीशों को हाई कोर्ट के जज के तौर पर पदोन्नत किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *