बीजेपी के एक पार्षद AAP में शामिल

पंजाब राजनितिक

Punjab news point : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है. बता दें कि बीजेपी पार्षद गुरचरणजीत काला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. गुरचरणजीत काला चंडीगढ़ के हेलो माजरा से बीजेपी पार्षद थे.बता दें कि आज पार्षद के बेटे ने चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाने में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. रिपोर्ट के मुताबिक, पार्षद पिछले 2-3 दिनों से घर नहीं आए थे.अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. पार्षद की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *