Punjab news point : पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरिया में पंजाब सशस्त्र पुलिस की एक बस ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दुर्घटना में महिला सहित तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई जबकि हादसे में कई घायल हो गए। एएनआई के अनुसार, मुकेरिया पुलिस थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब छह बजे हुई। तड़के सुबह पंजाब सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर बस जालंधर से आ रही थी। सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई।तीन लोगों की मौतइस दुर्घटना में ड्राइवर, एक महिला कांस्टेबल और एक अन्य पुलिसकर्मी की जान चली गई है। वहीं लगभग 13 लोग इस हादसे में घायल हो गए। बता दें कि बस में मौजूद 15 से 20 पुलिसकर्मी जालंधर पीएपी सेंटर से गुरदासपुर जा रहे थे।