Punjab news point : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में इजरायल के ‘जासूसी मुख्यालय’ पर हमला किया है. ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी. ईरान की इस एलीट फोर्स ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सीरिया में भी हमला किया है.
ईरान के गार्ड्स ने इजराइल की मोसाद जासूसी एजेंसी का नाम लेते हुए एक बयान में कहा, ‘आज देर रात क्षेत्र में जासूसी केंद्रों और ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों की सभाओं को नष्ट करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया.’ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक बयान के हवाले से बताया कि हमलों ने इराकी कुर्दिस्तान की राजधानी इर्बिल में ‘एक जासूसी मुख्यालय’ और ‘ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों के जमावड़े’ को नष्ट कर दिया.

