22 जनवरी को शराब और मीट की दुकाने बंद करवाए जालंधर प्रशासन :- समूह हिन्दू संघठन
Punjab news point, जालंधर :- आज एक मीटिंग समूह हिन्दू संघठनों की तरफ से एक मीटिंग श्री कृष्ण मुरारी मंदिर में हुई | जिसमे समूह हिन्दू संगठनओं ने कहा की 22 जनवरी को हिन्दू के लिए बहुत बड़ा और ख़ुशी का दिन है क्युकी 500 साल बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर बनने जा रहा है एस उपलक्ष पर समूह हिन्दुओ की और से जालंधर के श्री राम चौक (कंपनी बाग) में कार्यक्रम किया जाएगा | जिसमें बड़ी led स्क्रीन लगाकर सुबह 10:00 बजे से 2:00बजे तक अयोध्या से सीधा लाइव दिखाया जाएगा | उसके इलावा दोपहर 1:00 बजे लंगर शुरू किया जाएगा | और उसके साथ चाय बिस्कुट का लंगर लगाया जाएगा| इस मोके फुटबाल चौक से बस्ती अड्डा, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक लव कुश चौक से सविधान चौक तक श्री राम जी के भगवे झंडे लगाकर सजाये जाएंगे | और 251 किलो लड्डू बाँटे जाएंगे | शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक दीपमाला और आतिशबाजी करके ख़ुशी मनाई जाएगी | इस मोके सभी राम भक्तो को अपील है की वहा पहुंच कर सनातन एकता दिखाए और श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त करे |इस मोके मनोज नंन्हा, इशांत शर्मा, रोहित जोशी, सुनील कुमार बंटी, काली थापर,विनय कपूर, एस. के शर्मा, धार्मिन्दर मिश्रा, सुभाष महाजन, दीपक कम्बोज, दीपक तिवारी, पवन भनोट और बाकि हिन्दू नेता मजूद रहे |

