चाइना डोर की बिक्री करने वालों की अब खैर नहीं : एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह

जालंधर

Punjab news point : चाइना डोर के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। ताकी चाइना डोर की अवैध बिक्री पर रोक लगाई जा सके। इस के लिए पुलिस पार्टी शहर में सर्चिंग अभियान चला रहीं हैं। लेकिन इस दौरान किसी भी दुकान पर चाइना की डोर नहीं मिली। लेकिन दुकानदारों को सख्त हिदायत जरूर दी गई है कि यदि वे चाइना डोर बेचते पाए गए, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि शहर में अभी भी बड़े पैमाने पर चाइना डोर की बिक्री चोरी छिपे हो रही है। पतंगबाजी में उपयोग होने वाली चाइना की डोर बेहद ही नुकसानदायक होती है। जहां यदि यह डोर किसी के गले या शरीर के किसी अंग में फंस जाए तो उस अंग को काट देती है। यही कारण है कि पतंगबाजी के लिए उपयोग होने वाली चाइना की डोर को प्रतिबंधित करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं ।शहरवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर की बिक्री हो रही है। इनकी बिक्री पर जिला प्रशासन रोक नहीं लग पा रहा। इस मामले में जब हमारे पत्रकारो ने एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह से बात की गई तो उन्होनें बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से अलग अलग टीमें बनाई गई है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *