भारत के बाद जापान ने भी रचा इतिहास, चांद पर लैंड करने वाला 5वां देश बना

International

Punjab news point : जापान का मून मिशन चंद्रमा पर सफलता के साथ लैंड कर गया है. अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद जापान अब चंद्रमा पर उतरने वाला पांचवां देश बन गया है. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXAने कहा कि उसके स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की है. जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने लक्ष्य के 100 मीटर (328 फीट) के भीतर मून स्नाइपर नामक प्रोब की लैंडिंग का प्रयास किया है. जापान की स्पेस एजेंसी ने कहा है कि यह सत्यापित करने में एक महीने तक का समय लगेगा कि एसएलआईएम ने सटीक लक्ष्य हासिल कर लिए हैं या नहीं.जापान का मून मिशन स्नापर 25 दिसंबर को चांद के ऑर्बिट में दाखिल हुआ था. इसे बाद से ही ये चांद के चक्‍कर काट रहा था और धीरे-धीरे सतह की तरफ बढ़ रहा था. JAXA का कहना है कि स्नाइपर अब तक हुए मून मिशन्स में लैंडिंग के लिहाज से सबसे एडवांस्ड तकनीक से लैस है. चांद के इक्‍वेटर पर रडार से लैस स्लिम लैंडर शुक्रवार को लैंड हुआ.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *