पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

धार्मिक

Punjab news point :अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन सभी मूलांकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। मूलांक 7 से जुड़े लोगों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। साथ ही मूलांक 9 वालों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। ऐसे ही आगे 1 से लेकर मूलांक 9 तक के आज का मूलांक राशिफल जानिए।

मूलांक 1

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आज आपकी सेहत में बदलाव आएगा। अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खानपान का भी ध्यान रखें।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज सीनियर की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम जरूर शामिल करें।

मूलांक 3

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कार्यालय में सभी के साथ अच्छे संबंध बना कर रखें। आगे के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन कल से सामान्य रहेगा। आज किसी बात को लेकर आपका मन परेशान हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज घाटा लग सकती है। मन दुखी रहेगा। किसी बात को लेकर चिंतित न रहें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। घरवालों के साथ हंसी-खुशी से रहेंगे तो अच्छा रहेगा।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए आज का दिन मौजमस्ती के साथ बीतेगा। आज सारी परेशानियों से मुक्त हो जाएंगे। आज आपकी सेहत में बदलाव आएगा। जो जातक कारोबार करना चाहते हैं, उनको आज मुनाफा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप घरवालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत भी बिल्कुल ठीक रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *