Punjab news point ; उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान के बीच झड़प हो गई. बीडीओ अधिकारी पर जिलाधिकारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगा है. शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में सरकार की बुनियादी योजनाओं को लेकर बैठक चल रही थी. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। इसके अलावा जिले के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे.इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली. साथ ही कार्यों में सुधार या तेजी लाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये. सभी अधिकारी एक-एक कर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दे रहे थे. इसी बीच खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह चौहान की बारी आई. बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान ने अपने ब्लॉक के विकास कार्यों की जानकारी दी. एफआईआर में दर्ज बातों के अलावा यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में जब डीएम ने पेपर वेट फेंका तो बीडीओ ने उन्हें लात भी मारी.इस दौरान डीएम ने पूछा कि नगला कली उजरई रोड पर पानी भरने की समस्या खत्म क्यों नहीं हो रही है। इलाके के लोग इस बात से चिंतित हैं कि तालाब बनाने के लिए वहां किस तरह की खुदाई की जा रही है. इस पर बीडीओ नाराज हो गये और बोले, क्या मैं ही करूंगा सारा काम? और फिर उन्होंने और सवालों का जवाब देने की बजाय डीएम को गालियां देना शुरू कर दिया. खंदौली के एडीओ पंचायत ने जिलाधिकारी से अभद्रता करने के आरोप में बीडीओ के खिलाफ रकाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

