कांग्रेस और ‘आप’ का हुआ गठबंधन, सीट बंटवारे पर बनी सहमति

देश राजनितिक

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन खत्म हो गया है. आप और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. दोनों पार्टियों में सीट बंटवारे पर सहमति बनी. गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ में चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई है. आम आदमी पार्टी दिल्ली की 7 में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. दिल्ली की 7 सीटों में से 3 पर कांग्रेस लड़ेगी. AAP हरियाणा की 10 में से 1 सीट पर लड़ेगी. हरियाणा की 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. आम आदमी पार्टी हरियाणा की कुरक्षेत्र सीट से चुनाव लड़ेगी. आप गुजरात में भरुव और भावनगर सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आप पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस दिल्ली में उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस चंडीगढ़ से अपना उम्मीदवार उतारेगी. गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर लड़ेगी.लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए गठबंधन का ऐलान किया गया है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी की ओर से संदीप पाठक, आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए. मुकुल वासनिक, दीपक बावरिया और अरविंदर लवली कांग्रेस से थे.

कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लंबी चर्चा हुई, सीटों को लेकर कांग्रेस और आप के बीच सहमति बन गई है. AAP दिल्ली में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें AAP नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस दिल्ली की 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *