Punjab news point : उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, जबकि केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। अब भीषण गर्मी जानलेवा बन गई है। हीटस्ट्रोक से 4 राज्यों में 54 लोगों की जान चली गई। ये मौतें बिहार, झारखंड, ओडिशा और नागपुर में हुई हैं।
ओडिशा में गुरुवार को 7 घंटे में 6 महिलाओं समेत 10 लोगों की हीटस्ट्रोक से मौत हो गई, जबकि पिछले 24 घंटे में लू ने बिहार में 21 लोगों की जान ले ली। झारखंड में पिछले 36 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नागपुर में 24 मई से लेकर 30 मई के बीच 20 अज्ञात व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।

