Punjab news point : हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर आखिरी चरण में 1 जून को मतदान कराए जाएंगे. यहां बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच कंगना रनौत द्वारा विक्रमादित्य की निजी जिंदगी को लेकर की गई एक टिप्पणी को लेकर करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने आपत्ति जताई है.
धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में करणी सेना अध्यक्ष अम्मू ने कहा, ”मैं अभी कंगना जी का स्टेटमेंट सुन रहा था. जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कंगना रनौत कर रही हैं. मुझे उस पर आपत्ति है. मुंबई में जगह कंगना रनौत को उद्धव ठाकरे के लोगों ने मुंबई के धमकी दी थी. तो करणी सेना ने उनकी सुरक्षा के लिए हजारों करणी सैनिकों शिवसेना के खिलाफ खड़ा कर दिया था. कारण यह था कि वह हिंदुस्तान की बेटी हैं. अच्छी एक्ट्रेस हैं लेकिन उनके बारे में शिवसेना ने अभद्र टिप्णी की तो करणी सेना ने उनका समर्थन किया.”

