PM मोदी की जीत के लिए काशी में BJP नेताओं ने डाला डेरा

देश राजनितिक

Punjab news point : देश की सबसे बड़ी वीआईपी सीट पर 1 जून को वोटिंग होगी और वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार प्रसार में यहां पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. शहर के ज्यादातर नुक्कड़ चौराहे और प्रमुख जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के न केवल स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करते देखे जा रहे हैं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को बड़ी जीत दिलाने के लिए खुद गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2 मुख्यमंत्री सहित लगभग आधा दर्जन स्टार प्रचारकों ने कमान संभाल रखी है. इसके अलावा मेरठ से प्रत्याशी और रामायण सीरियल में प्रभु राम की भूमिका में रहने वाले अरुण गोविल भी वाराणसी पहुंच चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *