Punjab news point : नॉर्थ कोरिया की ओर से सोमवार (27 मई) को एक मिसाइल दागने के बाद जापान में अलर्ट जारी कर दिया गया है. जापान की सरकार ने ‘जे अलर्ट’ जारी करते हुए अपने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए हैं.जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसा लग रहा है नॉर्थ कोरिया की ओर से एक मिसाइल लॉन्च की गई है. सभी से अपील है कि आप लोग किसी इमारत या भूमिगत जगहों पर शरण ले लें.
हालांकि, अलर्ट जारी करने के 30 मिनट के भीतर ही इस निर्देश को वापस ले लिया गया. बाद में जारी किए गए बयान में कहा गया कि इस मिसाइल के जापान पहुंचने की संभावना नहीं है. इस वजह से जारी किया गया अलर्ट वापस लिया जा रहा है.

